GautambudhnagarGreater noida news

जीएनआईओटी में ‘एक कदम नेकी की ओर’ अभियान से दिया मानवता और सेवा का संदेश

जीएनआईओटी में ‘एक कदम नेकी की ओर’ अभियान से दिया मानवता और सेवा का संदेश

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी अभियांत्रिकी संस्थान में समाजसेवा और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 10 अक्टूबर 2026 को ‘केयर टू शेयर – एक कदम नेकी की ओर’ अभियान का आयोजन किया गया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों ने प्रेम, करुणा, सहयोग तथा जरूरतमंदों की सहायता करने का संदेश दिया।अभियान में संस्थान के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से योगदान देकर सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि किसी जरूरतमंद की सहायता के लिए किया गया छोटा-सा प्रयास भी उसके जीवन में खुशियां ला सकता है। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) धीरज गुप्ता, डीन एकेडमिक्स प्रो. (डॉ.) संजय कटियार तथा सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. मोहित गुप्ता का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग रहा। विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों एवं शिक्षकों ने भी अपने प्रोत्साहन से इस पहल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय तरनप्रीत कौर के मार्गदर्शन में किया गया। छात्र समन्वयक अभिजीत एवं अविनाश सहित सभी स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अभियान को सफल बनाया। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधन के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया, जिसने विद्यार्थियों को समाजसेवा के कार्यों से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।‘केयर टू शेयर’ अभियान का मुख्य संदेश रहा कि दान केवल वस्तुओं का ही नहीं, बल्कि प्रेम, खुशी, आशा और संवेदनशीलता का भी होता है। किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास ही सच्ची सेवा है। इस पहल ने विद्यार्थियों को मानवीय मूल्यों को अपनाने, जरूरतमंदों की मदद करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया।

संस्थान की इस पहल ने यह संदेश दिया कि छोटे-छोटे योगदान से बड़ी खुशियां बांटी जा सकती हैं और आपसी सहयोग, उदारता एवं सद्भावना के माध्यम से एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button