भारत विकास परिषद ने आयोजित की ‘भारत को जानो प्रतियोगिता 2026’, विद्यार्थियों ने दिखाया ज्ञान
भारत विकास परिषद ने आयोजित की ‘भारत को जानो प्रतियोगिता 2026’, विद्यार्थियों ने दिखाया ज्ञान

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद, गौतमबुद्धनगर शाखा की ओर से दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में ‘भारत को जानो प्रतियोगिता 2026’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 24 विद्यार्थियों ने भाग लेकर भारत के इतिहास, संस्कृति और सामान्य ज्ञान से संबंधित अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल, प्रज्ञान स्कूल, वनस्थली पब्लिक स्कूल, एसेंट इंटरनेशनल स्कूल, रामाज्ञा स्कूल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल और विक्ट्री वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का संचालन प्रांत से आए मुदित अग्रवाल ने कराया।
प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल ने प्रथम और विश्व भारती पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कनिष्ठ वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रथम तथा प्रज्ञान स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद, गौतमबुद्धनगर शाखा के अध्यक्ष मुकुल गोयल, आलोक गोयल, सविता शर्मा, पदमा वर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारत के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रीय गौरव के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।




