GautambudhnagarGreater noida news

मेट्रो यूनिवर्सिटी में ‘Gen Z के सपनों के भारत’ पर हुआ स्पेशल टीवी प्रोग्राम 

मेट्रो यूनिवर्सिटी में ‘Gen Z के सपनों के भारत’ पर हुआ स्पेशल टीवी प्रोग्राम 

ग्रेटर नोएडा। मेट्रो यूनिवर्सिटी में आज राष्ट्रीय टीवी न्यूज चैनल भारत एक्सप्रेस के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘क्या सोचता है भारत’ की विशेष शूटिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम का विषय ‘Gen Z के सपनों का भारत’ रहा, जिसमें यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने भारत के भविष्य, युवा आकांक्षाओं और बदलते सामाजिक परिवेश को लेकर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान भारत एक्सप्रेस के लोकप्रिय एंकर देवनाथ ने स्टूडेंट्स और फैकल्टी मेंबर्स के साथ बातचीत की। इस प्रोग्राम में छात्रों ने कहा कि डेमोक्रेसी में प्रोटेस्ट करना सबका अधिकार है लेकिन उसका तरीका साफ होना चाहिए न कि गलत भाषा और गलत तरीके से प्रदर्शन करना चाहिए

इस मौके पर छात्रों ने बेटियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किए जाने पर भी ज़ोर दिया वहीं फैकल्टी मेंबर्स ने कहा कि हमेशा से दो जनरेशन में गैप रहा है ऐसे में इस गैप को भरने के लिए दोनों को एक साथ आकर संवाद करना चाहिए। विकसित भारत को लेकर भी Gen Z ने अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय टेलीविजन के एक प्रोफेशनल न्यूज कार्यक्रम की शूटिंग प्रक्रिया को करीब से देखने और उसमें सहभागी बनने का महत्वपूर्ण अवसर मिला। उन्होंने कैमरा, एंकरिंग, इंटरव्यू और टेलीविजन प्रोडक्शन की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से समझा तथा भारत एक्सप्रेस की टीम के साथ संवाद किया।इस कार्यक्रम का आयोग मेट्रो यूनीवर्सिटी के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन ने किया। मेट्रो यूनीवर्सिटी के प्रो.चांसलर डॉ.सुनीता सिंह और वायस चांसलर प्रो. (डॉ.) राजेश पाठक ने भारत एक्सप्रेस के एंकर देवनाथ और उनकी टीम का स्वागत और सम्मान किया और कैंपस में आकर प्रोग्राम करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस कार्यक्रम में जनर्लिज्म स्कूल की एसोसिएट डीन प्रो. ताशा सिंह परिहार, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अरुणेश द्विवेदी, इंजीनियरिंग स्कूल के डीन प्रो. (डॉ) दिलकेश्वर पांडेय, मैनेजमेंट स्कूल के डीन प्रो. (डॉ.) अनूप पंत समेत कई फैकल्टी मेंबर्स और बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button