GautambudhnagarGreater noida news

मेट्रो यूनिवर्सिटी में ‘इंटरनेशनल पॉडकास्ट डे’ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

मेट्रो यूनिवर्सिटी में ‘इंटरनेशनल पॉडकास्ट डे’ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

‘पॉडकास्टिंग फ्रॉम पैसन टु प्रोफेशन’ थीम पर हुआ प्रोग्राम

ग्रेटर नोएडा।मेट्रो यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की ओर से इंटरनेशनल पॉडकास्ट डे के अवसर पर ‘पॉडकास्टिंग : फ्रॉम पैशन टू प्रोफ़ेशन ’ विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पॉडकास्टिंग, ऑडियो स्टोरीटेलिंग और डिजिटल मीडिया में उपलब्ध करियर अवसरों से परिचित कराना था। कार्यक्रम में प्रसिद्ध पॉडकास्टर सुश्री अर्चना शर्मा, ऑल इंडिया रेडियो, दिल्ली की आरजे नीरा बख्शी और वरिष्ठ पत्रकार रविकांत द्विवेदी ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए।

विशेषज्ञों ने पॉडकास्ट के लिए कंटेंट आइडिया, कहानी कहने की कला, आवाज और प्रस्तुतीकरण, ऑडियंस एंगेजमेंट तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट निर्माण जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। इस मौके पर यूनीवर्सिटी की प्रो. चांसलर डॉ. सुनीता सिंह ने कहा कि पॉडकास्टिंग एक उभरता हुआ क्षेत्र है जिसमें अगर छात्रों के अंदर क्रिएटिविटी है, कहानी कहने की कला पता है और डिजिटल मीडियम की समझ है तो वे अपनी स्किल्स को डिवलेप करके अपने पैशन को प्रोफेशन में बदल सकता है और हमारा स्कूल ऑफ जनर्लिज्म अपने स्टूडेंट्स के अंदर ऐसी स्किल्स को डिवलेप कर रहा है जो आज के इस कार्यक्रम में छात्रों के पॉडकास्ट कंटेंट प्रजेंटेशन से साबित होता है। उन्होंने अतिथियों का सम्मान करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम में यूनीवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो (डॉ.) राजेश पाठक ने कहा कि एआई के इस दौर में करियर के कई नए-नए ऑप्शंस सामने आ रहे हैं। पॉडकास्टिंग भी उन्हीं में से एक है। उन्होंने कहा कि कम्युनिटी पॉडकास्टिंग, कम्युनिटी रेडियो में करियर तो है ही इसके साथ ही में वे समाज के पिछड़े वर्ग को जागरूक करने और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए अपना योगदान भी दे सकते हैं जो कि शिक्षा के मुख्य उद्देश्यों में से एक है ।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से संवाद किया और पॉडकास्टिंग एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, उद्योग के अनुभव और डिजिटल मीडिया में करियर की संभावनाओं को समझने का अवसर प्रदान किया।

इस मौके पर स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के फैकल्टी मेंबर्स डॉ. ताशा सिंह परिहार और डॉ. अरुणेश द्विवेदी ने अतिथियों का सम्मान करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स के डीन प्रो. (डॉ.) अनूप पंत समेत कई फैकल्टी मेंबर्स के साथ बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button