GautambudhnagarGreater noida news

‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत परसंदी देवी कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता हुआ आयोजित

‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत परसंदी देवी कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता हुआ आयोजित

बिलासपुर। शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प’ अभियान के अंतर्गत 1 अक्टूबर को परसंदी देवी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, बिलासपुर में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की निर्देशिका ने किया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से विकसित एवं आदर्श भारत की कल्पना को रंगों के जरिए प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में कुल 60 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में बी.कॉम तृतीय वर्ष की कशक/रघुराज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी.ए. प्रथम वर्ष की सोनाक्षी/सीताराम द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं बी.ए. प्रथम वर्ष की कशिश/आस मोहम्मद तथा बी.ए. द्वितीय वर्ष की तनिषा/विक्रम ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में डॉ. दीपा, डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. राजेंद्र, डॉ. सुनील सैनी सहित महाविद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर निर्देशिका एवं प्राध्यापकगण ने विजयी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि कला केवल चित्र नहीं, बल्कि विचारों और भावनाओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।

Related Articles

Back to top button