GautambudhnagarGreater Noida

रफ़्तार पर ब्रेक।यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर से रफ्तार पर लगेगा ब्रेक, ऑटोमेटिक चालान के लिए हो जाइए तैयार।

रफ़्तार पर ब्रेक।यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर से रफ्तार पर लगेगा ब्रेक, ऑटोमेटिक चालान के लिए हो जाइए तैयार।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के दौरान होने वाले हादसों को देखते हुए यमुना अथॉरिटी ने 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक वाहनों की रफ्तार कम की है। इसके लिए नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा। इसके साथ ही एफएम के माध्यम से धुंध के दौरान ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाएगी।कोहरे के दौरान होने वाले हादसों को देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक वाहनों की रफ्तार कम की गई है। इन दो महीने में हल्के वाहनों यानि कार की रफ्तार 75 किमी. प्रति घंटा और भारी वाहनों जिनमें कि ट्रक आदि शामिल हैं इनकी रफ्तार 60 किमी. प्रति घंटा रहेगी। यमुना अथॉरिटी का कहना है कि 15 दिसंबर से यह नियम सख्ती से लागू किया जाएगा। इसके लिए अभी तैयारी शुरु हो गई है। इसके जगह-जगह साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button