GautambudhnagarGreater noida news

श्योरान इंटरनेशनल स्कूल को मिला ‘बेस्ट स्कूल इन इनोवेटिव लर्निंग’ अवॉर्ड । नवाचार आधारित शिक्षा के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान

श्योरान इंटरनेशनल स्कूल को मिला ‘बेस्ट स्कूल इन इनोवेटिव लर्निंग’ अवॉर्ड

नवाचार आधारित शिक्षा के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान

नई दिल्ली/द्वारका। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के लिए कार्यरत श्योरान इंटरनेशनल स्कूल को ‘बेस्ट स्कूल इन लर्निंग अवार्ड ’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान द्वारका स्थित रेडिसन ब्लू नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया।सम्मान मिलने पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को पूरे स्कूल परिवार की सामूहिक मेहनत और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम बताया।विद्यालय में विद्यार्थियों को पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ गतिविधि आधारित और प्रयोगात्मक शिक्षण से जोड़ा जाता है। आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के साथ बच्चों में रचनात्मक सोच, जिज्ञासा, व्यावहारिक ज्ञान और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाता है।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस सम्मान का श्रेय विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और पूरे स्टाफ को जाता है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐसा वातावरण उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी प्रतिभा को पहचानकर उसका विकास कर सकें और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।

श्योरान इंटरनेशनल स्कूल को इससे पहले ब्रिटिश काउंसिल इंटरनेशनल स्कूल अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह नया सम्मान शिक्षा में निरंतर नवाचार करने और विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी को और मजबूत करता है।

Related Articles

Back to top button