राष्ट्रीय खेल दिवस पर डायट दनकौर में इंट्राम्यूरल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन
राष्ट्रीय खेल दिवस पर डायट दनकौर में इंट्राम्यूरल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

दनकौर, गौतमबुद्ध नगर। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में “खेलेगा भारत, तभी तो जीतेगा भारत” की थीम पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) दनकौर, गौतमबुद्ध नगर में डीएलएड सत्र 2024-26 एवं 2025-27 बैच के महिला एवं पुरुष वर्ग की इंट्राम्यूरल शतरंज प्रतियोगिता (नॉकआउट) का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपना दमखम दिखाया। महिला वर्ग में अनुष्का ने प्रथम स्थान, साक्षी मगवाना ने द्वितीय स्थान तथा कीर्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरुष वर्ग में अमित कुमार प्रथम, राधे श्याम गुप्ता द्वितीय और अन्नू तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपशिक्षा निदेशक अर्चना गुप्ता ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के छायाचित्र पर पुष्पमाला एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अर्चना गुप्ता ने सभी प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए मंडल एवं राज्य स्तर पर भी आयोजित होनी चाहिए, ताकि प्रशिक्षु विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अनुशासन, खेल भावना और टीम भावना का विकास कर सकें। साथ ही वे जागरूक नागरिक बनने के साथ विभिन्न खेल योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता सुमिता सचान ने किया। इस दौरान संस्थान के संकाय सदस्य भूपेन्द्र सिंह, डॉ. अर्चना आर्य, नीता सिंह, दीक्षा, धनराज सिंह, भोला कुमार, नियाज़ वारिश वारसी, वेद प्रकाश मौर्य, डॉ. रेनू राइटियस, ज्योति अग्रवाल, निधि, गीता देवी, अनुराग भट्ट एवं आयुष सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




