GautambudhnagarGreater noida news

श्री धार्मिक रामलीला में बाल लीला, विद्या अभ्यास और ताड़का वध का भव्य मंचन, जयकारों से गूंजा परिसर

श्री धार्मिक रामलीला में बाल लीला, विद्या अभ्यास और ताड़का वध का भव्य मंचन, जयकारों से गूंजा परिसर

ग्रेटर नोएडा। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित भव्य रामलीला एवं दशहरा महोत्सव-2026 में 14 अक्टूबर को प्रभु श्रीराम की बाल लीलाओं, विद्या अभ्यास और ताड़का वध का मनमोहक मंचन किया गया। परम पूज्य गोस्वामी सुशील महाराज के दिशा-निर्देशन तथा युवा अध्यक्ष आनंद भाटी के मार्गदर्शन में आयोजित रामलीला में कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रभु श्रीराम और माता सीता के जयकारों से पूरा रामलीला परिसर गूंज उठा।

संस्था के अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया कि रामलीला के चौथे दिन अयोध्या के राजमहल में भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों की बाल लीलाओं का मंचन किया गया। इसके बाद चारों भाइयों के गुरु वशिष्ठ के आश्रम में विद्या अभ्यास के लिए जाने, शिक्षा प्राप्त कर अयोध्या लौटने और उनके आगमन पर नगर में खुशी का माहौल बनने के प्रसंग प्रस्तुत किए गए।इसके बाद ऋषि विश्वामित्र के अयोध्या आगमन और यज्ञ की रक्षा के लिए भगवान श्रीराम तथा लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने का दृश्य दिखाया गया। आश्रम में पहुंचकर भगवान श्रीराम ने ताड़का का वध कर ऋषि-मुनियों को भयमुक्त किया और उनके यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठानों का मार्ग प्रशस्त किया। इसके बाद अहिल्या उद्धार और जनकपुर में माता सीता से भगवान श्रीराम के प्रथम मिलन की मनमोहक लीला का मंचन हुआ। इन दृश्यों को देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे।महोत्सव में भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय सचिव पंकज रौसा और मनोज गुप्ता सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही।इस मौके पर संस्था के संस्थापक गोस्वामी सुशील महाराज, राजकुमार नागर, प्रदीप शर्मा, शेर सिंह भाटी, हरवीर मावी, मुख्य संरक्षक नरेश गुप्ता, संरक्षक सुशील नागर, धीरेंद्र भाटी, धीरज शर्मा, बालकिशन सफीपुर, दिनेश गुप्ता, पवन नागर, अध्यक्ष आनंद भाटी, महासचिव ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश शर्मा बदौली, उमेश गौतम, सत्यवीर मुखिया, रोशनी सिंह, महेश कमांडो, चैन पाल प्रधान, जितेंद्र भाटी, सुभाष भाटी, मनीष डाबर, मीडिया प्रभारी अतुल आनंद, उपाध्यक्ष फिरे प्रधान, पी.पी. शर्मा, श्याम सुंदर फौजी, यशपाल नागर, सचिव ज्योति सिंह, गीता शागर, राकेश भाटी, भगवत भाटी, तेज कुमार भाटी, सुंदर भाटी, पवन भाटी, वीरपाल मावी और जय शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष का रामलीला एवं दशहरा महोत्सव क्षेत्रवासियों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जुड़ने का अवसर बनेगा। यह आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Back to top button