GautambudhnagarGreater noida news

आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ICSSETES-2026 का सफल समापन

आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ICSSETES-2026 का सफल समापन

ग्रेटर नोएडा। आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में इंजीनियरिंग तकनीक एवं पृथ्वी विज्ञान के सतत समाधानों पर आयोजित प्रथम IEEE अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ICSSETES-2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। तीन दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश के शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने भाग लेकर सतत तकनीक, शोध और नवाचार पर विचार साझा किए।
सम्मेलन की खास विशेषता इसकी अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था रही। पहला दिन मलेशिया के पुलाऊ पिनांग स्थित ट्विनटेक इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित हुआ, जबकि अगले दो दिनों के कार्यक्रम आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में संपन्न हुए। सम्मेलन में कुल 233 शोध-पत्र ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से प्रस्तुत किए गए।समापन समारोह में निदेशक प्रो. मयंक गर्ग, डीन अकादमिक्स प्रो. विष्णु शर्मा, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. संजय यादव सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए शोध, नवाचार और अंतर्विषयक सहयोग को समय की आवश्यकता बताया।
सम्मेलन का समन्वय डॉ. ए. अंबिकापति, हेड-ईसीई तथा प्रो. सेतु गर्ग, एसोसिएट प्रोफेसर, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग ने किया। प्रो. सेतु गर्ग ने सभी अतिथियों, शोधकर्ताओं, प्रतिभागियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।ICSSETES-2026 का सफल आयोजन आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि रहा। सम्मेलन ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने के साथ शोध, नवाचार और सतत तकनीकी विकास को नई दिशा देने का कार्य किया।

Related Articles

Back to top button