GautambudhnagarGreater noida news

लॉयड में ‘आरंभ 2026’ के साथ बीबीए, बी.कॉम एवं बी.कॉम (ऑनर्स) बैच 2026–29 का स्वागत

लॉयड में ‘आरंभ 2026’ के साथ बीबीए, बी.कॉम एवं बी.कॉम (ऑनर्स) बैच 2026–29 का स्वागत

ग्रेटर नोएडा, 26 अगस्त 2026। लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के यूजी मैनेजमेंट विभाग ने नवप्रवेशी बीबीए, बी.कॉम एवं बी.कॉम (ऑनर्स) बैच 2026–29 का नौ दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम ‘आरंभ 2026’ के माध्यम से स्वागत किया। ‘उत्कृष्टता की ओर यात्रा का आरंभ’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, संस्कृति, संकाय सदस्यों और उद्योग जगत की अपेक्षाओं से परिचित कराना है।

उद्घाटन कार्यक्रम में शिक्षाविदों, संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों और उद्योग विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से संवाद किया। डॉ. प्रद्युम्न पांडे, चेयरमैन, आईएसएबी एवं सीईओ, प्रोमेडी एक्सेल लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए उच्च शिक्षा और करियर को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

वहीं डॉ. समीर ओहरी, डीबीए, हेड, प्रोडक्ट मैनेजमेंट एवं कंसल्टिंग (एपीएसी) ने विद्यार्थियों को बदलते पेशेवर परिदृश्य, प्रोडक्ट मैनेजमेंट और उद्योग की नई अपेक्षाओं से अवगत कराया।

कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) वंदना अरोड़ा सेठी, ग्रुप डायरेक्टर, चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर एवं हेड ऑफ ग्रोथ, लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने स्वागत संबोधन दिया। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास और व्यावसायिक उत्कृष्टता पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। प्रो. (डॉ.) रिपुदमन गौर, डीन, लॉयड बिजनेस स्कूल ने भी विद्यार्थियों को संस्थान में उपलब्ध शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विकास के अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग और औपचारिक स्वागत के साथ हुई। इसके बाद सरस्वती वंदना एवं मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। विभिन्न संवादात्मक सत्रों के साथ विद्यार्थियों को लॉयड की शैक्षणिक व्यवस्था और कैंपस संस्कृति से परिचित कराया गया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा संकाय परिचय, फैकल्टी मेंटर-मेंटी समूह फोटोग्राफ, भोजन एवं नियमित शैक्षणिक कक्षाओं की शुरुआत जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

‘आरंभ 2026’ का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल संस्थान से परिचित कराना ही नहीं, बल्कि उन्हें उच्च शिक्षा, उद्योग और भविष्य के व्यावसायिक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सीखने, संवाद करने और अपने करियर की दिशा तय करने के लिए एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायी मंच प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button