आर.बी.एम.आई. कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम
आर.बी.एम.आई. कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 स्थित रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (आर.बी.एम.आई.) कॉलेज में 25 अगस्त को नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं उन्हें संस्थान की शैक्षणिक और व्यावसायिक गतिविधियों से परिचित कराने के उद्देश्य से भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण, पाठ्यक्रम, अनुशासन, सुविधाओं, कौशल विकास और रोजगार के बदलते अवसरों की जानकारी देना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन अखिलेश माथुर, ग्रे शेड्स कंपनी के डायरेक्टर मयंक सहगल, विश टाउन कंपनी के फाउंडर दिव्यांश मिश्रा, मारुति सुजुकी से नितिन गुप्ता एवं निदेशक डॉ. श्याम कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।डॉ. श्याम कुमार ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ज्ञान, कौशल, व्यक्तित्व और व्यावसायिक क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण चरण है।चेयरमैन अखिलेश माथुर ने कहा कि वर्तमान उद्योग जगत में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल और एक्सपेरिमेंटल लर्निंग के साथ डिजिटल एवं तकनीकी कौशल, कम्युनिकेशन स्किल, टीमवर्क, समस्या समाधान और क्रिटिकल थिंकिंग पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्थान का प्रयास विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है, ताकि वे रोजगार के साथ उद्यमिता के क्षेत्र में भी सफलता हासिल कर सकें।
कार्यक्रम में प्रीत औलख बैंड की शानदार म्यूजिकल परफॉर्मेंस ने समां बांध दिया। संगीत की धुनों पर छात्र-छात्राएं जमकर झूमते नजर आए।ओरिएंटेशन के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, प्लेसमेंट एवं ट्रेनिंग सेल तथा अन्य छात्र सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही इंडस्ट्री-ओरिएंटेड स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम, इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट, इंडस्ट्री विजिट, कार्यशालाओं और करियर मार्गदर्शन से जुड़ी गतिविधियों के बारे में बताया गया।शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, आंतरिक मूल्यांकन, उपस्थिति, अनुशासन एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शिक्षकों से संवाद किया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।कार्यक्रम के अंत में डॉ. मनमोहन सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ। इस अवसर पर प्लेसमेंट विभाग के वरुण सहित शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे।




