GautambudhnagarGreater noida news

“कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र अभिषेक को सरकारी नवरत्न कंपनी गेल -में मिली इंजीनियर की नौकरी”

“कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र अभिषेक को सरकारी नवरत्न कंपनी गेल -में मिली इंजीनियर की नौकरी”

ग्रेटर नोएडा।एक्यूरेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा के बी टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के 2026 में पास आउट होने वाले बनारस के छात्र अभिषेक गिरी ने कमाल कर दिखाया। पहले तो GATE-2026 की परीक्षा में ऑल इंडिया 620 रैंक लाकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल किया। पहले प्रयास में ऑल इंडिया 620 रैंक लाकर पूरे नॉलेजपार्क का नाम रोशन किया उसके बाद भारत की नवरत्न पी एस यू – गैस अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड -GAIL में अच्छे पैकेज पर चयन प्राप्त कर इस मिथक को तोड़ दिया है कि बी टेक-सी एस ई करके सरकारी नौकरी नहीं प्राप्त की जा सकती है। अभिषेक ने बताया कि फर्स्ट ईयर से ही सॉफ्ट स्किल, एप्टीट्यूड और कंप्यूटर के फंडामेंटल सब्जेक्ट्स हमारे फैकल्टी मेंबर्स ने बहुत अच्छे से पढ़ाया। GATE के क्वेश्चन पेपर्स को रेगुलर अंतराल पर सोल्व कराया गया। इस टीचिंग-लर्निंग प्रोसेस से ही मुझे ये शानदार सफलता प्राप्त हुई। मैं अपने सभी गुरुजनो और कॉलेज प्रबंधन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिनकी वजह से मुझे ये इच्छित सफलता प्राप्त हुई। अभिषेक के पिता अनिल कुमार गिरी ने सभी गुरुजनों और कॉलेज प्रबंधन का धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया और प्रसन्नता व्यक्त किया। कहा कि कौन कहता है कि कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करके सरकारी नौकरी नहीं मिलती है। कॉलेज के प्रयास और हमारे बच्चे के प्रयास ने एक नया आयाम स्थापित कर दिया है जो की अन्य छात्रों के लिए मिशाल है ,अनुकरणीय है। संस्थान के डायरेक्टर डॉ सुनील मिश्रा ने कहा कि ये हमारे ट्रेनिंग, रिसर्च एंड इनक्यूबेशन सेल और फैकल्टी मेंबर्स की कड़ी मेहनत का फल है। कॉलेज की चेयरपर्सन मिस पूनम शर्मा ने छात्र और उसके माता पिता को बधाई दिया तथा कहा की हम आने वाले समय में GATE एग्जाम की अलग से स्पेशल क्लास करवायेंगे तथा अधिकतम छात्र GATE एग्जाम क्वालीफाई करें ऐसा प्रयास करेंगे।

Related Articles

Back to top button