GautambudhnagarGreater noida news

जन शिक्षण संस्थान में देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जन शिक्षण संस्थान में देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

दादरी, 15 अगस्त 2026। जन शिक्षण संस्थान, गौतम बुद्ध नगर, प्रायोजित कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह संस्थान के उपकेंद्र मंडी श्याम नगर, दादरी में उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्त्री कमला शर्मा रहीं। समारोह में देशभक्ति गीत, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान से जुड़े प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि कमला शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश को आजादी आसानी से नहीं मिली। स्वतंत्रता प्राप्ति के संघर्ष में अनेक माताओं ने अपने बेटे और वीरांगनाओं ने अपने सुहाग खोए, तब जाकर देश को यह आजादी मिली। उन्होंने सभी से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखने और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। संस्थान के निदेशक ने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संस्थान की ओर से संचालित विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सहायक कार्यक्रम अधिकारी हर्ष कश्यप, क्लर्क राधेश्याम, कंप्यूटर ऑपरेटर अपूर्वा यादव, अनुदेशिका नीरज शर्मा, अंजना शर्मा सहित संस्थान से जुड़े लगभग 72 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button