पहल वेलफेयर फाउंडेशन ने शान से फहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन
पहल वेलफेयर फाउंडेशन ने शान से फहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

बुलंदशहर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पहल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से बुलंदशहर में गरिमापूर्ण ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर उसे सलामी दी तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। राष्ट्रगान के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.के. सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मुनेश तेवतिया, प्रदेश महामंत्री शकील अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष हर मुनेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष अलीमुद्दीन खान, जिला कोषाध्यक्ष राज कुमार, नरेश प्रधान, कर्मवीर सिंह, मनोज कुमार शर्मा, रोबिन एवं कोमल प्रसाद सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.के. सिंह ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। शहीदों के बलिदान को याद रखना और राष्ट्रहित में निरंतर सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के भाव के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने “तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है” के संदेश के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया।




