GautambudhnagarGreater noida news

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के परिसर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की एकेडमिक डायरेक्टर बिंदिया गोयल ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल में सराबोर हो गया। इस वर्ष पहली बार संस्थान के विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों की इस प्रस्तुति ने समारोह में उत्साह और राष्ट्रगौरव की भावना को और बढ़ा दिया। समारोह को संबोधित करते हुए बिंदिया गोयल ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की प्रगति में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने “स्वच्छ एवं स्वस्थ धरती” के निर्माण का संदेश देते हुए पर्यावरण की रक्षा, स्वच्छता बनाए रखने और प्रकृति के संरक्षण की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। विद्यार्थियों एवं संस्थान के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। समारोह के समापन पर उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम, एकता, स्वच्छता और जिम्मेदारी का संदेश प्रमुखता से सामने आया। संस्थान की ओर से सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। समारोह “जय हिंद! जय भारत!” के उद्घोष के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button