GautambudhnagarGreater noida news

हरियाली तीज उत्सव 2026 का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन सम्पन्न

हरियाली तीज उत्सव 2026 का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन सम्पन्न

ग्रेटर नोएडा। उदमन होटल में हरियाली तीज उत्सव 2026 का भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान महिलाओं ने नृत्य, संगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया।कार्यक्रम में डांस एवं म्यूजिक, तंबोला, प्रश्नोत्तरी, रैंप वॉक तथा मिस तीज जैसी आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।रैंप वॉक प्रतियोगिता में

प्रथम स्थान — अर्चना बुसरा, द्वितीय स्थान — ज्योति वशिष्ठ,

तृतीय स्थान — शिल्पा का रहा

वहीं मिस तीज 2026 का खिताब रिचा शर्मा ने अपने नाम किया। विजेताओं को शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मालाबार गोल्ड की ओर से सभी विजेताओं को आकर्षक रिटर्न गिफ्ट प्रदान किए गए। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने आयोजन में सहयोग के लिए मालाबार गोल्ड का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का समापन उत्साह, उमंग, आपसी सौहार्द एवं महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ हुआ। आयोजक अंजू पुंडीर, मंजू गुप्ता, सुमन शर्मा, पूनम यादव एवं हिमानी ने सभी प्रतिभागी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी ने हरियाली तीज उत्सव को यादगार और सफल बनाया।

Related Articles

Back to top button