GautambudhnagarGreater noida news

बिलासपुर में तिरंगा यात्रा ने दिया देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश

बिलासपुर में तिरंगा यात्रा ने दिया देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत बिलासपुर नगर पंचायत की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पंचायत अध्यक्ष लता सिंह चेची के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में नगर पंचायत के सभासदों, कर्मचारियों, सैकड़ों स्कूली बच्चों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के नारों से पूरा बिलासपुर गूंज उठा। हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर शहीदों की अमरता को नमन किया और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया।तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई बस अड्डे के निकट स्थित अंबेडकर पार्क पहुंची। यहां संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया, जिसके बाद यात्रा का समापन हुआ।हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पंचायत कर्मचारियों ने यात्रा से पहले घर-घर और दुकान-दुकान जाकर लोगों को तिरंगे झंडे वितरित किए। इस दौरान लोगों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रकट करने की अपील की गई।
तिरंगा यात्रा में संजय भैया चेची, अधिशासी अधिकारी वीरज कुमार त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, पत्रकार एवं सामाजिक चिंतक नंद गोपाल वर्मा, प्रधानाचार्य ममता शर्मा, अनुपम तायल, सरवन कुमार, सरजीत भाटी, रविंद्र भाटी, नाजिम सैफी, मोहित कुमार, हरिओम भाटी, सभासद दानिश अब्बासी,अधिवक्ता विपिन चौहान, पत्रकार शफी मोहम्मद सैफी, हरि प्रकाश बाबा, खालिद सैफी, गगन सिंह रोनी, योगेंद्र शर्मा, गुरुदत्त भाटी, प्रेमवीर शर्मा, गोपाल बसु, हिफ्जो खान, दिलशाद कुरैशी, मुस्ताक खान, अतीक पठान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा ने बिलासपुर में राष्ट्रभक्ति और एकता का माहौल बनाया तथा लोगों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और शहीदों के बलिदान को याद रखने का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button