GautambudhnagarGreater noida news

राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बनने पर गिरीश अत्रि का भव्य स्वागत, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बनने पर गिरीश अत्रि का भव्य स्वागत, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा।राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी तथा खेल प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता दलाल एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर द्वारा गिरीश अत्रि को राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ का उत्तर प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-3 में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में गौतमबुद्ध नगर जनपद सहित विभिन्न क्षेत्रों से राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने गिरीश अत्रि को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई।कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व एमएलसी महेश आर्य, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट प्रियंका अत्री, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत दौला, पूर्व जिला अध्यक्ष (युवा) हरिओम भाटी, जिला उपाध्यक्ष अतुल कुमार, जिला महासचिव फकरुद्दीन कोटिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जोगेंद्र तालान, जाट समाज के अध्यक्ष आर.बी. सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता गजेंद्र अत्री, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष जतिन सिंह, विनोद चौधरी, देवेश चौधरी, शिवचरण अत्री, अनिल वालियान, ठाकुर श्यामवीर, बीर सिंह, प्रमोद चौधरी, समय सिंह, कृष्णपाल सिंह, महेश शर्मा, नीरज अत्री, उषा सिंह, सुनीता, प्रतिभा, अर्चना द्विवेदी, साधना, संध्या, अर्चना शर्मा, गीता, कुसुम लता सिंह, संगीता, शिखा त्यागी, सोनू चौधरी, कमलेश तेवतिया, कृष्णा तेवतिया, मुक्ता चौहान, अनुपमा अत्री सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने गिरीश अत्रि को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया

Related Articles

Back to top button