GautambudhnagarGreater noida news

राजेश पायलट शिक्षा समिति द्वारा आयोजित 25 वाँ प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से संपन्न,जिले की प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

राजेश पायलट शिक्षा समिति द्वारा आयोजित 25 वाँ प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से संपन्न,जिले की प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा ।राजेश पायलट शिक्षा समिति ट्रस्ट द्वारा 25 वें प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले की उन प्रतिभाओं का सम्मान किया गया जिन्होंने दसवीं व् बारहवीं की परीक्षा में जिले में अपना स्थान बनाया था। साथ ही साथ खेल में एवं अन्य सामाजिक कार्यो में क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध उद्योगपति अभिषेक वर्मा व इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व जज सुधीर अग्रवाल रहे।वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा,उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी, भारतीय महिला बालीबाल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल तंवर भाटी,खोडा नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन रीना भाटी व युवा नेता विकास भाटी आदि रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑक्सफोर्ड स्कूल के चेयरमैन राकेश भाटी व संचालन नीरज लोहिया एडवोकेट ने किया।प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रसिद्ध उद्योगपति अभिषेक वर्मा ने कहा की युवा देश का भविष्य है और इनके ही प्रयासों से देश मजबूत होगा। शिक्षा के माध्यम से ही जीवन में कामयाबी हासिल की जा सकती है और हर छात्र को ये प्रयास करना चाहिए की वो मात्र किताबी शिक्षा नहीं बल्कि जीवन की व्यावहारिक शिक्षा भी ग्रहण करे।शिक्षा के माध्यम से ही किसी भी समाज एवं देश का विकास संभव है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में व्याप्त असमानता और भ्रष्टाचार को हमें दूर करना होगा और एक ऐसी शिक्षा प्रणाली बनानी होगी जिसमें कलेक्टर और चपरासी का बेटा एक ही सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर सके उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति की चकाचौंध में भटकती जा रही है ज़रूरत है युवा पीढ़ी को सही दिशा देने की।

खोडा नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन रीना भाटी व निर्मल तंवर ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को स्व राजेश पायलट के कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए।सभी अतिथियों ने राजेश पायलट शिक्षा समिति के 25 वर्ष पूर्ण होने पर संस्थापक दीपक भाटी को बधाई देते हुए व प्रशंसा करते हुए कहा कि आपके इस कार्यक्रम से युवाओं का उत्साह वर्धन होता है ।कार्यक्रम के संयोजक दीपक भाटी ने कहा की ये प्रतिभा सम्मान समारोह विगत 25 वर्षो से निरंतर चल रहा है और इसके माध्यम से युवाओं को और बेहतर करने की और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। प्रतिभा सम्मान समारोह में , नीरज लोहिया एडवोकेट, रामकला प्रधान,राकेश भाटी , अमरेश चपराना, ब्रजेश भाटी, मोनू गुर्जर,,संदीप भाटी,विकास भनोता, कपिल प्रधान , हरिंदर तौगड राहुल नंबरदार ,श्याम वीर प्रधान,प्रसिद्ध यूट्यूबर निक्की बैसला ओम भाटी, वरिष्ठ अधिवक्ता देवी शरण शर्मा, सुनीता शर्मा, कविता गुर्जरी,जय लोहिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button