GautambudhnagarGreater noida news

विश्व जनसंख्या दिवस पर सीएचसी डाढा -कासना में जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

विश्व जनसंख्या दिवस पर सीएचसी डाढा -कासना में जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

ग्रेटर नोएडा । विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सीएचसी डाढा कासना में जनसंख्या नियंत्रण एवं परिवार कल्याण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया। रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गौतम बुद्ध नगर, डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जनसंख्या नियंत्रण का संदेश आमजन तक पहुंचाया। इसके साथ ही बक्सन मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभावों तथा छोटे परिवार के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया।इस अवसर पर सीएचसी डाढा कासना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उबैद, डॉ. नारायण किशोर, डीपीएम मंजीत कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ, शिक्षित और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए जनसंख्या संतुलन के महत्व को रेखांकित करना था।

Related Articles

Back to top button