GautambudhnagarGreater noida news

एक्यूरेट इंस्टीट्यूट ने स्वायत्तता का ऐतिहासिक उत्सव मनाया, शिक्षाविदों का किया सम्मान एवं प्लेसमेंट अचीवर्स को किया सम्मानित।

एक्यूरेट इंस्टीट्यूट ने स्वायत्तता का ऐतिहासिक उत्सव मनाया, शिक्षाविदों का किया सम्मान एवं प्लेसमेंट अचीवर्स को किया सम्मानित।

ग्रेटर नोएडा । एक्यूरेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा ने अपने शैक्षणिक इतिहास के एक स्वर्णिम अध्याय का उत्सव मनाते हुए “ऑटोनॉमस सेलिब्रेशन एवं एजुकेटर्स मीट” का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर देशभर के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, उद्योग जगत के विशेषज्ञों, विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों तथा गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता कर संस्थान को स्वायत्त (Autonomous) दर्जा मिलने पर शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संस्थान की स्वायत्तता का उत्सव, एजुकेटर्स मीट तथा विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में उत्कृष्ट पैकेज पर चयनित विद्यार्थियों को “प्लेसमेंट अचीवर्स अवॉर्ड” से सम्मानित करना रहा। ऑटोनोमस उत्सव में एन सी आर के प्रतिष्ठित शिक्षाविद , 400 के करीब एजुकेटर्स , टॉप कंपनी के 10 एच आर -जी एम ,ए जी एम, वी पी ,ए वी पी, मीडिया के सहयोगी, टॉप प्लेसमेंट अचीव करने वाले ऐसे दस छात्र, संस्थान के सभी निदेशक, डीन , प्राध्यापक, सहप्राध्यापक तथा स्टाफ के लोग उपस्थित रहे। डायरेक्टर डॉ सुनील मिश्रा ने बताया कि टॉप कॉर्पोरेट कंपनी से टेक्निकप एफ एम सी के ग्लोबल डायरेक्टर एच आर आनंद कुमार सिंह, एस टी माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स से अमित मिश्रा , कॉग्निजेंट से अवधेश पांडे, टॉप ए ई कंपनी से नितिन पांडे, फाल्कन कंपनी से रोहित आदि ने टॉप पैकेज पर प्लेस्ड छात्रों को सम्मानित किया। बी टेक से इस बार 18 लाख के पैकेज पर KMPG में प्लेस्ड छात्र सत्यम चौधरी कार्यक्रम के हीरो रहे। एम सी ए की आयुषी का चयन 16 लाख के पैकेज पर हुआ है। एम बी ए की छात्र जिसका चयन बारह लाख के पैकेज पर हुआ उसको सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले प्रमुख छात्र आर्यन भदौरिया, सुकृति,प्रियांशु भारद्वाज,

गगनजोत सिंह,आर्यन शर्मा,

विशाल तिवारी को एक्स्ट्राऑर्डिनरी अचीवमेंट के लिए सम्मानित किया गया। डीन स्टूडेंट वेलफेयर आर के तिवारी ने बताया की संस्थान के लिए एडमिशन में सहयोग करने वाले प्रमुख एजुकेटर्स को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने कहा,“स्वायत्तता केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण, नवाचार आधारित और उद्योगोन्मुख शिक्षा प्रदान करने की एक बड़ी जिम्मेदारी है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि उन्हें ऐसा सक्षम, आत्मविश्वासी और भविष्य के लिए तैयार प्रोफेशनल बनाना है जो वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सके। एक्यूरेट का विज़न शिक्षा, कौशल, अनुसंधान, नवाचार और रोजगार क्षमता को एक साथ लेकर चलना है।”उन्होंने कहा कि स्वायत्तता प्राप्त होने के बाद संस्थान उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करने, नई तकनीकों एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा विद्यार्थियों को वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करने की दिशा में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा।कार्यक्रम के दौरान आयोजित एजुकेटर्स मीट में नई शिक्षा नीति (NEP), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, कौशल आधारित शिक्षा, उद्योग-अकादमिक सहयोग तथा भविष्य की उच्च शिक्षा पर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित शिक्षाविदों ने शिक्षा में नवाचार, व्यावहारिक प्रशिक्षण और रोजगारपरक शिक्षा को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।इस अवसर पर संस्थान के उन विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने देश की अग्रणी राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में उत्कृष्ट पैकेज पर प्लेसमेंट प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। “प्लेसमेंट अचीवर्स अवॉर्ड” के माध्यम से विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण एवं संस्थान की प्रभावी प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट व्यवस्था को सम्मानित किया गया।संस्थान के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट विभाग ने बताया कि उद्योग जगत के साथ मजबूत साझेदारी, इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट्स, प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन, व्यक्तित्व विकास, सॉफ्ट स्किल्स एवं करियर उन्मुख प्रशिक्षण के कारण प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रतिष्ठित कंपनियों में चयनित हो रहे हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षाविदों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने एक्यूरेट इंस्टीट्यूट को स्वायत्तता प्राप्त होने पर बधाई देते हुए इसे क्षेत्र की उच्च शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह उपलब्धि संस्थान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस संकल्प के साथ हुआ कि एक्यूरेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी भविष्य में भी उत्कृष्ट शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, उद्योग सहयोग, रोजगार सृजन और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।स्वायत्तता, एआई-सक्षम (AI-Enabled) कैंपस, उद्योगोन्मुख शिक्षा, उत्कृष्ट प्लेसमेंट और नवाचार आधारित शिक्षण के साथ एक्यूरेट इंस्टीट्यूट उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। इस अवसर पर प्लेसमेंट डायरेक्टर प्रोफ सतीश वर्मा, डायरेक्टर पी जी डी एम डॉ अभिषेक, डायरेक्टर एम बी ए अजय शर्मा, डायरेक्टर बी बी ए ,बी सी ए डॉ डी सी अग्रवाल, डॉ नितिन त्यागी, डॉ एस एल राजपूत, हेड एच आर हरिओम शर्मा, एडमिशन हेड सवाल कुमार, मनोज कुमार, हरिओम नारायण राइ, फ़िरोज़ ख़ान, सपना सिंह तथा डिजिटल हेड प्रबीन झा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button