GautambudhnagarGreater noida news

बिलासपुर में आइडियल हेयर स्किन एंड लेजर क्लीनिक का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराई जांच

बिलासपुर में आइडियल हेयर स्किन एंड लेजर क्लीनिक का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराई जांच

ग्रेटर नोएडा। बिलासपुर स्थित निजाम पठान फार्म हाउस में रविवार को आइडियल हेयर स्किन एंड लेजर क्लीनिक की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श लिया। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सोहेल पठान के नेतृत्व में किया गया। क्लीनिक की संचालिका डॉ. सकीना परवीन ने बताया कि शिविर में बाल एवं त्वचा संबंधी समस्याओं, जोड़ों के दर्द तथा महिला रोगों की विशेष जांच की गई। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक सावधानियों और नियमित जांच के महत्व की जानकारी भी दी गई। डॉ. सकीना परवीन ने बताया कि शिविर में लगभग 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। सभी मरीजों की निशुल्क जांच की गई और उन्हें विशेषज्ञों द्वारा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। शिविर के दौरान लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की।थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होते हैं, क्योंकि इससे उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह आसानी से मिल जाती है।इस मौके पर डॉ सकीना परवीन (M.D),इमरान खान,इरफान,नितिन नागर (लेब टेक्नीशियन) डॉ आशीष नागर (पीडियाट्रिक्स) डॉ उपेन्द्र कुमार (फिजियोथैरेपिस्ट) भी मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button