GautambudhnagarGreater noida news

स्वाभिमान टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

स्वाभिमान टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बिलासपुर। स्वाभिमान टीम द्वारा होंडा इंडिया फाउंडेशन के सहयोग तथा खानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) अनुष्का पाल की अध्यक्षता में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में गौतम बुद्ध इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जीआईएमएस) के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर ग्रामीणों की बड़ी संख्या ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

Related Articles

Back to top button