फोर्टिस नोएडा की ‘रन फॉर वेलनेस’ में 1,200 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा, प्रिवेंटिव हेल्थकेयर का दिया संदेश
फोर्टिस नोएडा की ‘रन फॉर वेलनेस’ में 1,200 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा, प्रिवेंटिव हेल्थकेयर का दिया संदेश

नोएडा। फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा द्वारा आयोजित “फोर्टिस नोएडा रन फॉर वेलनेस” में बच्चों, अनुभवी धावकों, महिलाओं और स्थानीय समुदाय के सदस्यों सहित 1,200 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस आयोजन में 10 किमी, 5 किमी और 3 किमी की दौड़ आयोजित की गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 3 किमी की साड़ी रन रही, जिसने महिलाओं की ताकत, आत्मविश्वास और सामुदायिक फिटनेस गतिविधियों में उनकी बढ़ती भागीदारी का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा में एडिशनल डायरेक्टर, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, डॉ. ज्योति आनंद ने कहा, “स्वास्थ्य सेवाओं का ध्यान बीमारी के गंभीर होने का इंतजार करने के बजाय उसकी रोकथाम और समय पर पहचान पर होना चाहिए। नियमित स्वास्थ्य जांच, शुरुआती चेतावनी संकेतों के प्रति जागरूकता और समय पर डॉक्टर से सलाह लेने से कैंसर का शुरुआती चरण में पता लगाया जा सकता है। इससे इलाज अधिक प्रभावी होता है और मरीज के ठीक होने की संभावना भी बढ़ जाती है।




