रालोद कार्यकर्ताओं ने मनाई भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 39वी पुण्यतिथि
रालोद कार्यकर्ताओं ने मनाई भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 39वी पुण्यतिथि

ग्रेटर नोएडा । भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 39वी पुण्यतिथि (ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी) गोलचक्कर पर श्रद्धा, सम्मान एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए तथा उनके बताए हुए किसान, मजदूर, गरीब एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान के मार्ग को याद किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी ने कहा कि चौधरी साहब केवल एक राजनेता नहीं बल्कि किसानों और गांव-गरीब की आवाज थे, जिन्होंने हमेशा देश की राजनीति को गांव, खेत और किसान से जोड़ने का कार्य किया। उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और संघर्ष की मिसाल रहा है।
कार्यक्रम के दौरान राहगीरों एवं आम जनमानस को मीठा पानी (शरबत )वितरित किया गया। भीषण गर्मी में की गई इस सेवा को सामाजिक भाईचारे और मानवता का प्रतीक बताया गया। नेताओं ने कहा कि समाज सेवा और जनहित के कार्य ही चौधरी साहब को सच्ची श्रद्धांजलि हैं।
इस मौके पर महेश आर्य पूर्व एमएलसी ,एड.इंद्रवीर भाटी, अनीता चौधरी,मनवीर भाटी,हरवीर सिंह तालान, प्रकाश प्रधान,उमेश भाटी ,अमित तोमर, जसवीर भाटी, प्रमोद चौधरी, कपिल नंबरदार ,नरेश रावल, प्रमोद भाटी,गजेंद्र दरोगा,सुबोध कुमार चौधरी, आसाराम भाटी, रमेश भाटी, लाला जाटव, विनीत भाटी,नीरज श,र्मा नीतीश भाटी,निखिल भाटी,अभय भाटी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे




