GautambudhnagarGreater noida news

KB सेंट्रल को रेरा की मिली मंजूरी, ग्रेटर नोएडा का सबसे बड़ा और भव्य कॉमर्शियल प्रोजेक्ट बनने की तैयारी

KB सेंट्रल को रेरा की मिली मंजूरी, ग्रेटर नोएडा का सबसे बड़ा और भव्य कॉमर्शियल प्रोजेक्ट बनने की तैयारी

ग्रेटर नोएडा। 420.50 करोड़ से चाई-फाई एक्सटेंशन में विकसित हो रहे “अवोरा बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड” के मेगा कॉमर्शियल प्रोजेक्ट “केबी सेंट्रल” को उत्तर प्रदेश रेरा से मंजूरी मिल गई है। रेरा की स्वीकृति के बाद अब इस महत्वाकांक्षी परियोजना के विकास को औपचारिक हरी झंडी मिल चुकी है।करीब 7.5 लाख वर्गफुट क्षेत्र में विकसित होने जा रहा KB सेंट्रल को क्षेत्र के सबसे बड़े और अत्याधुनिक कॉमर्शियल प्रोजेक्ट्स में शामिल माना जा रहा है। इसमें लगभग 900 इकाइयाँ बन रही है प्रोजेक्ट को आधुनिक आर्किटेक्चर, प्रीमियम हाई स्ट्रीट रिटेल, विशाल कमर्शियल स्पेस, आकर्षक डिजाइन और भविष्य की व्यावसायिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है।अवोरा बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के को-फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि केबी सेंट्रल सिर्फ एक कॉमर्शियल प्रोजेक्ट नहीं बल्कि ग्रेटर नोएडा के उभरते व्यापारिक भविष्य की नई पहचान बनने जा रहा है। इसकी रणनीतिक लोकेशन, बेहतर कनेक्टिविटी और बड़े स्तर पर विकसित हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर इसे क्षेत्र के अन्य प्रोजेक्ट्स से अलग बनाता है।उन्होंने बताया कि उनका ग्रुप पिछले 25 वर्षों से रियल एस्टेट सेक्टर में सक्रिय है और ग्रेटर नोएडा में

” श्री कुंज बिहारीजी” नाम के साथ मजबूत पहचान बना चुका है। ग्रुप ने पिछले वर्षों में कई सफल कॉमर्शियल प्रोजेक्ट दिए गए समय से पहले विकसित किए हैं, जिनमें केबी कॉम्प्लेक्स और केबी मार्ट प्रमुख हैं।आशीष गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2015 /2018में विकसित किया गया केबी कॉम्प्लेक्स ग्रेटर नोएडा के अल्फा-2 क्षेत्र में एक प्रमुख कॉमर्शियल सेंटर के रूप में स्थापित हुआ, जहां आज भी बड़े स्तर पर व्यापारिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इसके बाद नॉलेज पार्क-2 में 2022-2025 मे विकसित केबी मार्ट ने भी आधुनिक रिटेल और कमर्शियल स्पेस के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई।

इन दोनों परियोजनाओं में समय से पहले निर्माण कार्य पूरा करना, बेहतर प्लानिंग और गुणवत्ता पूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी की विशेष पहचान रही है।*उन्होंने कहा कि अब केबी सेंट्रल को अब तक के सबसे बड़े और सबसे भव्य प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रोजेक्ट में आधुनिक सुविधाओं, सुव्यवस्थित पार्किंग, बड़े ब्रांड्स के लिए प्रीमियम स्पेस, बेहतर फुटफॉल प्लानिंग और निवेशकों के लिए दीर्घकालिक अवसरों पर विशेष फोकस किया गया है।आशीष गुप्ता ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य केवल कॉमर्शियल स्पेस तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसा विश्वस्तरीय बिजनेस डेस्टिनेशन विकसित करना है, जो आने वाले समय में ग्रेटर नोएडा की नई व्यावसायिक पहचान बने। केबी सेंट्रल को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, शानदार डिजाइन और बड़े स्तर की व्यावसायिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में तैयार किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र का प्रमुख कॉमर्शियल हब बन सके।

Related Articles

Back to top button