बिलासपुर की ईदगाह पर हजारों लोगों ने अदा की ईद की नमाज़, मुल्क में मांगी अमन चैन की दुआ
बिलासपुर की ईदगाह पर हजारों लोगों ने अदा की ईद की नमाज़, मुल्क में मांगी अमन चैन की दुआ

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा समेत पूरे जनपद में ईद-उलअजहा का त्योहार गुरुवार को बड़े ही अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां लाखों हाथ देश में अमन, चैन और खुशहाली के लिए दुआ में उठे । बिलासपुर की ईदगाह पर नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया। नमाज के दौरान हाफिज़ मुमताज़ ने मुल्क में शांति, तरक्की और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में त्योहार को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। बिलासपुर की ईदगाह पर एसीपी अरविंद कुमार दनकौर कोतवाल मनोज कुमार चौहान सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा वहीं बिलासपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पति संजय भैया बिलासपुर से संभावित प्रत्याशी विपिन चौहान, गगन रौनी वरिष्ठ पत्रकार नंद गोपाल वर्मा के साथ-साथ नगर पंचायत के कर्मचारियों ने लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं




