GautambudhnagarGreater noida news

बनवारीवास की घटना को लेकर विधायक जेवर ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं निष्पक्ष कार्रवाई का दिया आश्वासन

बनवारीवास की घटना को लेकर विधायक जेवर ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं निष्पक्ष कार्रवाई का दिया आश्वासन

लखनऊ / जेवर।जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र सिंह ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर ग्राम बनवारीवास, थाना जेवर, जनपद गौतमबुद्धनगर में 15 वर्षीय गोपाल शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के सम्पूर्ण प्रकरण से विस्तारपूर्वक अवगत कराया।विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस घटना से क्षेत्र में अत्यंत दुख एवं आक्रोश का वातावरण है तथा पीड़ित परिवार गहरे मानसिक एवं सामाजिक आघात से गुजर रहा है। विधायक ने मुख्यमंत्री से मांग की कि मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा सम्पूर्ण मामले में न्यायोचित एवं निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि घटना से जुड़े प्रत्येक तथ्य की गंभीरता से जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार संवेदनशीलता एवं न्याय के सिद्धांतों के साथ कार्य कर रही है तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था एवं समाज में न्याय की भावना बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button