GautambudhnagarGreater noida news

युवा भाजपा नेता सैयद एहसान अख्तर ने गौमाता को बताया आध्यात्मिक माता,राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग 

युवा भाजपा नेता सैयद एहसान अख्तर ने गौमाता को बताया आध्यात्मिक माता,राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग 

नई दिल्ली | संविधान क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में “गौ संरक्षण एवं गाय हमारी माता है” विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन युवा चेतना के संयोजक रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया।इस कार्यक्रम में अनेक मुस्लिम नेता, इस्लामिक धर्मगुरु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारा तथा भारतीय संस्कृति में गौ माता के महत्व को बढ़ावा देना था।युवा भाजपा नेता सईद एहसान अख्तर ने अपने संबोधन में कहा कि मुस्लिम समाज को अपने हिन्दू भाईयों एवं बहनों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए तथा गाय को एक आध्यात्मिक माता के रूप में सम्मान देना चाहिए। उन्होंने भारत सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की भी मांग की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शहनवाज हुसैन रहे। कार्यक्रम में ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख चीफ इमाम उमेर अहमद इलियासी साहब सहित कई धर्मगुरु एवं सामाजिक नेता भी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने देश में भाईचारा, शांति, सामाजिक एकता एवं भारतीय परंपराओं के सम्मान को और मजबूत करने पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button