Constitution Club of India में आयोजित “गौ संरक्षण एवं गौ हमारी माता है” कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता Avinash Singh, Maulana Saheb Raza Khan साहब एवं विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की सहभागिता
Constitution Club of India में आयोजित “गौ संरक्षण एवं गौ हमारी माता है” कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता Avinash Singh, Maulana Saheb Raza Khan साहब एवं विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की सहभागिता

ग्रेटर नोएडा।Constitution Club of India में आयोजित “गौ संरक्षण एवं गौ हमारी माता है” कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता Avinash Singh, Maulana Saheb Raza Khan साहब एवं विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन Rohit Kumar Singh द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री Syed Shahnawaz Hussain, भारत के मुख्य इमाम एवं भाजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता Umer Ahmed Ilyasi तथा पूर्व उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग Atif Rasheed सहित देशभर से आए अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।इस अवसर पर समाजसेवी एवं भाजपा समर्थक Syed Ahsan Akhtar ने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था एवं सभ्यता का प्रतीक हैं। उन्होंने मांग की कि भारत सरकार गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे तथा गौ माता को सभी भारतीयों की माता के रूप में सम्मान दिया जाए।.उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण केवल किसी एक धर्म या समुदाय का विषय नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता एवं मानवीय मूल्यों से जुड़ा विषय है। कार्यक्रम में उपस्थित मुस्लिम नेताओं एवं धार्मिक गुरुओं ने भी देश में आपसी भाईचारा, एकता एवं सद्भाव को मजबूत करने पर बल दिया। कार्यक्रम “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना को समर्पित रहा तथा राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश देने वाला सिद्ध हुआ।




