GautambudhnagarGreater noida news

लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा बीबीए एवं बी.कॉम बैच 2023–26 के विद्यार्थियों के लिए बहुप्रतीक्षित “गोल्डन आवर 2026 – फेयरवेल पार्टी”का हुआ आयोजन 

लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा बीबीए एवं बी.कॉम बैच 2023–26 के विद्यार्थियों के लिए बहुप्रतीक्षित “गोल्डन आवर 2026 – फेयरवेल पार्टी”का हुआ आयोजन 

ग्रेटर नोएडा । ऑडिटोरियम, लॉ बिल्डिंग, 8वीं मंजिल, कैंपस 2 में किया गया। यह कार्यक्रम उत्साह, भावनाओं, मनोरंजन और यादगार पलों से भरपूर रहा, जहाँ विद्यार्थियों ने अपने शैक्षणिक सफर को खूबसूरत विदाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12:00 बजे पंजीकरण से हुई, जिसके बाद लंच और औपचारिक उद्घाटन किया गया। फेयरवेल समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, स्टार परफॉर्मेंस और मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिन्होंने पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया। संस्थान की ओर से प्रो. (डॉ.) वंदना अरोड़ा सेठी, ग्रुप डायरेक्टर, चीफ स्ट्रेटेजी ऑफिसर एवं हेड ऑफ ग्रोथ* को उनके निरंतर एवं अटूट सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया, जिनके समर्थन से कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव हो सका। यह कार्यक्रम प्रो. (डॉ.) शिल्पी सरना, विभागाध्यक्ष, यूजी मैनेजमेंट प्रोग्राम तथा फैसल नोमान, डीन स्टूडेंट वेलफेयर के निर्देशन में आयोजित किया गया। संस्थान की ओर से डॉ. रिपुदमन गौर, डीन, लॉयड बिजनेस स्कूल एवं सीए सौम्या रामकुमार, डायरेक्टर करियर, लॉयड बिजनेस स्कूल की विशेष उपस्थिति हेतु आभार व्यक्त किया गया। साथ ही सभी संकाय सदस्यों को उनके सहयोग, निरंतर समर्थन एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिनके प्रयासों से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “मिस्टर एवं मिस फेयरवेल हंट”* तथा प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता रही, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ अपने साथियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के विजेताओं में मिस्टर फेयरवेल (बी.कॉम): सैयद मोहम्मद अशरफ, मिस्टर फेयरवेल (बी.कॉम): आदित्य त्रिवेदी,मिस फेयरवेल (बीबीए): साक्षी चंद रहे। इसके पश्चात सेलिब्रेशन बीट्स, सम्मान समारोह तथा विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सराहा गया। “रीवाइंड एंड रिलीव”सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने संस्थान में बिताए गए अपने यादगार पलों को साझा किया, जिससे वातावरण भावुक हो उठा। कार्यक्रम का समापन समूह छायाचित्र (ग्रुप फोटो) के साथ हुआ, जिसने मित्रता, सफलता और नए सफर की शुरुआत को यादगार बना दिया। यह फेयरवेल समारोह विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रबंधन के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ तथा सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button