GautambudhnagarGreater noida news

बिलासपुर में भीषण बिजली संकट, जनता परेशान — एनपीसीएल कार्यालय खोलने की उठी मांग

बिलासपुर में भीषण बिजली संकट, जनता परेशान — एनपीसीएल कार्यालय खोलने की उठी मांग

बिलासपुर। नगर पंचायत बिलासपुर में लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली गायब रहने से छोटे बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाएं भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। कई बार पूरी-पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि मामूली बारिश या तेज हवा चलते ही ट्रांसफार्मर फुंक जाते हैं और बिजली व्यवस्था ठप हो जाती है। शिकायत करने के बावजूद एनपीसीएल कर्मचारियों को मौके पर पहुंचने में कई घंटे लग जाते हैं, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।इसी समस्या को लेकर समाजसेवी एवं अधिवक्ता विपिन चौहान ने जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर को प्रार्थना पत्र सौंपकर बिलासपुर में स्थायी एनपीसीएल कार्यालय स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि बिलासपुर में ही कार्यालय स्थापित हो जाए तो बिजली संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान हो सकेगा और जनता को राहत मिलेगी।

प्रार्थना पत्र में क्षेत्र में नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने तथा खराब ट्रांसफार्मरों को समय पर बदलवाने की भी मांग की गई है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द समाधान की अपेक्षा जताई है।

Related Articles

Back to top button