शारदा यूनिवर्सिटी में “SSBS Job Fair 2026” का हुआ सफल आयोजन।
शारदा यूनिवर्सिटी में “SSBS Job Fair 2026” का हुआ सफल आयोजन।

ग्रेटर नोएडा ।शारदा यूनिवर्सिटी के शारदा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज़ (SSBS) द्वारा “SSBS Job Fair 2026” का आयोजन किया गया। इस जॉब फेयर में छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर रोजगार के अवसरों को समझा। जॉब फेयर में कुल 31 कंपनियों ने हिस्सा लिया। इनमें प्रमुख रूप से विप्रो, ब्लिंकिट, स्विगी, जस्टडायल, एएमएल राइटसोर्स, बजाज कैपिटल, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज, सत्य माइक्रोकैपिटल, आईप्रोसेस (आईसीआईसीआई बैंक की सहायक कंपनी), उज्जीवन बैंक, टीमलीज़, कॉजेंट, हाइकएजु, फ्रीड सहित कई अन्य कंपनियां शामिल रहीं। कंपनियों ने छात्रों के इंटरव्यू लिए और अलग-अलग पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित की।इस जॉब फेयर में कुल 381 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 232 छात्र जॉब फेयर में शामिल हुए, जबकि लगभग 40 छात्र बिना पूर्व रजिस्ट्रेशन के भी कार्यक्रम में पहुंचे। इस तरह कुल मिलाकर करीब 272 छात्रों ने इस जॉब फेयर में भाग लिया। इनमें लगभग 150 छात्र MBA के थे, जबकि बाकी छात्र BBA और BCom पाठ्यक्रमों से जुड़े थे। कार्यक्रम के दौरान कुछ कंपनियों ने छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया, जबकि कुछ ने मौके पर ही ऑफर लेटर जारी किए। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार 21 मई तक सभी शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।भर्ती के आंकड़ों में स्विगी ने सबसे ज्यादा 51 छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया। इसके बाद कॉजेंट ने 25, आईप्रोसेस (आईसीआईसीआई बैंक) ने 24 और एएमएल राइटसोर्स ने 16 छात्रों का चयन किया। वहीं नॉर्थविंड एस्टेट्स और ट्रैवेलियस ने सबसे कम 4-4 छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया। ब्लिंकिट ने 6 लाख रुपये वार्षिक और हाइकएजु ने 7.20 लाख रुपये वार्षिक का सबसे बड़ा पैकेज ऑफर किया। वहीं एयरटेल और ट्रैवेलियस द्वारा 25,000 रुपये प्रतिमाह का शुरुआती वेतन प्रस्तावित किया गया, जिसे छात्रों ने स्वीकार नहीं किया।शारदा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. सिबाराम खारा ने कहा:* “SSBS Job Fair 2026 छात्रों के लिए सीखने और अवसर पाने का एक बेहतरीन मंच साबित हुआ। आज कंपनियां केवल डिग्री नहीं बल्कि कम्युनिकेशन स्किल, आत्मविश्वास और समस्या को समझने की क्षमता भी देखती हैं। हमें खुशी है कि हमारे छात्रों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कंपनियों के सामने खुद को प्रस्तुत किया। यह आयोजन छात्रों को इंडस्ट्री की वास्तविक जरूरतों को समझने का मौका देता है और उनके करियर की दिशा तय करने में मदद करता है।”शारदा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज़ के डीन डॉ. देबासिस मलिक ने कहा:* “इस जॉब फेयर का उद्देश्य छात्रों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था, जिसमें हमें अच्छा रिस्पॉन्स मिला। कई कंपनियों ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की और कुछ ने तुरंत ऑफर लेटर भी दिए। आने वाले दिनों में हम कंपनियों के फीडबैक, इंटरव्यू में पूछे गए सवालों और छात्रों के प्रदर्शन का विस्तृत विश्लेषण भी साझा करेंगे, ताकि भविष्य में छात्रों को और बेहतर तैयारी में मदद मिल सके।”इस मौके पर डॉ. आर.सी. सिंह, डॉ. विनय वर्मा, डॉ. मुनेन्दर सिंह, डॉ. निखिल कुलश्रेष्ठ, डॉ. रुचि जैन, डॉ. श्वेता दीक्षित, डॉ. विकास, डॉ. प्रभात वर्मा, डॉ. बृजेश, डॉ. श्रेया जरिवाला सहित सभी विभागों के फैकल्टी मेंबर्स, स्टाफ, विधार्थी आदि मौजूद रहे।




