ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 37 आरडब्ल्यूए का हुआ चुनाव,जय सिंह भाटी बने अध्यक्ष व आदेश डेढ़ा बने महासचिव
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 37 आरडब्ल्यूए का हुआ चुनाव,जय सिंह भाटी बने अध्यक्ष व आदेश डेढ़ा बने महासचिव

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 37 आरडब्ल्यूए का चुनाव कम्युनिटी सेन्टर में शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर 3 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे और महासचिव पद पर 2 उम्मीदवार व कोषाध्यक्ष पद 2 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे।घोषित परिणाम के अनुसार जय सिंह भाटी (अध्यक्ष) पद पर विजयी हुए उन्हें 147 वोट व उनके प्रतिद्वन्दी को 121 वोट मिले। इस प्रकार जय सिंह भाटी 26 वोट से विजयी घोषित हुए।महासचिव पद पर आदेश डेढ़ा को 155 व प्रतिद्वन्दी को 140 वोट मिले,इस प्रकार 15 वोट से आदेश डेढ़ा विजयी घोषित हुए। जय सिंह भाटी ने अपनी जीत का श्रेय इन्द्रराज नागर, मनोज अधाना, रवि भाटी, मा. सुरेन्द्र सिंह, नवाब बंसल व पूर्व अध्यक्ष राजेश डेढ़ा व सेक्टर के सभी सम्मानित साथियों व चुनाव समिति को शान्तिपूर्वक चुनाव कराने के लिए धन्यवाद दिया।




