अमीचंद इंटर कॉलेज कासना की प्रबंध समिति में चुने गए पदाधिकारियों का घरबरा गाँव में हुआ जोरदार स्वागत।
अमीचंद इंटर कॉलेज कासना की प्रबंध समिति में चुने गए पदाधिकारियों का घरबरा गाँव में हुआ जोरदार स्वागत।

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित अमीचंद इंटर कॉलेज के हाल ही में प्रबंध समिति के चुनाव हुए थे जिसमें अध्यक्ष और प्रबंधक के लिए चुनाव हुआ था बाकी सब लोग निर्विरोध निर्वाचित हुए थे प्रबंध समिति में चुने गए पदाधिकारियों का घरबरा गांव में जोरदार स्वागत किया गया रविवार को अध्यक्ष शशांक भाटी, प्रबंधक नरेंद्र भाटी उपाध्यक्ष सतीश भाटी व उपप्रबंधक मनोज डाढा का गांव में स्वर्गीय इंद्र ठेकेदार के निवास पर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का संचालन विजयपाल शास्त्री ने किया वह इस कार्यक्रम के संयोजक रहे करतार सिंह भाटी व सोनू भाटी इस मौके पर अध्यक्ष शशांक भाटी ने कहा कि हम ग्रेटर नोएडा की हाइटेक सिटी में स्थित इस स्कूल में हाईटेक सुविधा देने का पूरा प्रयास करेंगे उन्होंने बताया कि आज ग्रेटर नोएडा में शिक्षा बहुत महंगी है लेकिन हमारे यहां बहुत कम पैसे में शिक्षा दी जाती है और सुविधाएं भी लगातार बढ़ाई जा रही हैं इस मौके पर प्रबंधक नरेंद्र भाटी ने भी आश्वासन दिया कि आगामी दिनों में स्कूल में बहुत सारे काम किए जाएंगे वहीं उपप्रबंधक मनोज डाढा ने आश्वासन दिया कि सरकार के प्रतिनिधियों के सहयोग से इस स्कूल में विकास कार्य किए जाएंगे इस मौके पर राम सिंह नेताजी, विक्रम भाटी, तेजपाल भाटी, उदयवीर भाटी, अजय भाटी, श्यौराज भाटी, धर्मी भाटी सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए




