यमुना एक्सप्रेसवे पर प्रस्तावित टोल वृद्धि रोकने के निर्णय का विधायक जेवर ने किया स्वागत
यमुना एक्सप्रेसवे पर प्रस्तावित टोल वृद्धि रोकने के निर्णय का विधायक जेवर ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जताया आभार, कहा जनहित सर्वोपरि

ग्रेटर नोएडा । यमुना एक्सप्रेसवे पर प्रस्तावित टोल दरों में वृद्धि को लेकर जनहित में उठाई गई आवाज़ एवं लगातार किए गए प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आमजन, किसानों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए टोल दरों में वृद्धि न किए जाने का निर्णय लिया है।जेवर विधानसभा के विधायक ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक एवं राष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों के बीच यह फैसला लाखों दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, छोटे व्यापारियों एवं क्षेत्रीय उद्योगों को बड़ी राहत प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जीवनरेखा बन चुका है तथा टोल दरों में किसी भी अतिरिक्त वृद्धि का सीधा प्रभाव आम नागरिकों की जेब पर पड़ता।विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका दायित्व है कि जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े तथा विकास और जनसुविधा के बीच संतुलन बना रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता की भावनाओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुनने और संवेदनशील निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री का पूरा क्षेत्र हृदय से आभारी है।उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास के साथ-साथ जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और भविष्य में भी जनता की समस्याओं एवं हितों को लेकर निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।




