GautambudhnagarGreater noida news

सर्व जातीय महापंचायत से पहले कई समाजिक लोगों को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील

सर्व जातीय महापंचायत से पहले कई समाजिक लोगों को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील

ग्रेटर नोएडा । दादरी के ब्रह्मपुरी स्थित भगवान परशुराम धर्मशाला में आयोजित सर्व जातीय महापंचायत से पहले पुलिस प्रशासन द्वारा कई सामाजिक और प्रमुख लोगों को अलग-अलग स्थानों पर रोकने तथा हाउस अरेस्ट किए जाने की चर्चाएं पूरे क्षेत्र में बनी रहीं। इसी क्रम में अधिवक्ता एवं समाजसेवी कपिल शर्मा को भी उनके गांव बील अकबरपुर स्थित आवास से बाहर निकलते समय रोक दिया गया।कपिल शर्मा एडवोकेट ने कहा कि समाज के लोगों को अपनी बात शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से रखने का अधिकार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का समर्थन या विरोध नहीं, बल्कि समाज की भावनाओं और सम्मान के साथ खड़ा होना है।उन्होंने सर्व समाज के प्रबुद्ध लोगों से महापंचायत में पहुंचकर मर्यादित और शांतिपूर्ण तरीके से कोई ठोस निर्णय लेने की अपील की। साथ ही कहा कि सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और कानून व्यवस्था हर स्थिति में बनी रहनी चाहिए तथा कोई भी साथी कानून अपने हाथ में न ले। उन्होंने मां, बहन-बेटियों को लेकर दोनों पक्षों से हो रही अमर्यादित टिप्पणियों को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए समाज से संयम और मर्यादा बनाए रखने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button