ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल सिरसा में टॉपर्स स्टूडेंटों का हुआ स्वागत
ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल सिरसा में टॉपर्स स्टूडेंटों का हुआ स्वागत

ग्रेटर नोएडा। सीबीएसई बोर्ड का इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित हुआ जिसमें ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल सिरसा ने भी शानदार प्रदर्शन किया जिसमें स्नेहा ने 97% मनल ने 97% अंक, राजवंश ने 95.2% अंक,सारिका शर्मा ने 93.2% अंक,उन्नयन भाटी ने 93. 2% अंक, अनमोल ने 93% अंक,शौर्य तोमर ने 93% अंक,हिमांशी भाटी ने 92.2% अंक,शुभ कीर्ति ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए इस बारे में स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर नूतन भाटी ने बताया कि सिरसा के ऑक्सफ़ोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया I विद्यालय से 21 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत अथवा इससे अधिक अंक प्राप्त किये विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के चेयरमैन राकेश भाटी ने बताया विद्यालय से 160 विद्यार्थियों ने कक्षा 12 की परीक्षा दी जिसमें 148 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की। शुक्रवार को ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल में इन टॉपर्स छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन राकेश भाटी ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम उच्च शिक्षा बच्चों को दे सकें और हमारा प्रयास सफल भी हो रहा है उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश से हमने स्कूल की शुरुआत की थी आज कई हजार बच्चों को हम शिक्षा दे रहे हैं इसमें अभिभावकों का भी महत्वपूर्ण योगदान है उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी इस मौके पर प्रिंसिपल वंदना शर्मा व वाइस प्रिंसिपल नरेंद्र कुमार ने भी सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी




