GautambudhnagarGreater noida news

परिश्रम का शानदार परिणाम : एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

परिश्रम का शानदार परिणाम : एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

सीबीएसई कक्षा 12वीं (सत्र 2025-26) के घोषित परीक्षा परिणाम में एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज, खेड़ी (ग्रेटर नोएडा) के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय की छात्रा वंशिका ने 93.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि निकांश नागर ने 91.4% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अनुज चौधरी एवं तनिष्क ने 89.8% अंकों के साथ संयुक्त रूप से तृतीय तथा कृष्टी विकल ने 89.6% अंकों के साथ चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त ख़ुशी मुदगल एवं अनुभव नागर ने 88.4% तथा दिव्या सिंह ने 88.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन में राजनीति शास्त्र विषय में वंशिका ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। विद्यालय के प्रबंध-निदेशक श्री करतार सिंह जी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए मेधावी छात्रों हेतु विशेष छात्रवृत्ति की घोषणा की। प्रधानाचार्य श्री विजयपाल सिंह जी एवं प्रशासनिक प्रमुख श्री सौरभ के. सिंह जी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button