GautambudhnagarGreater noida news

भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर के जेवर विधानसभा के ग्राम हतेवा में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन हुआ आयोजित

भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर के जेवर विधानसभा के ग्राम हतेवा में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन हुआ आयोजित

ग्रेटर नोएडा।दिनांक 18/4/2026 को भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर के जेवर विधानसभा के ग्राम हतेवा में आयोजित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा जी रहे कार्यक्रम के संयोजक नरेन्द्र डाढा ने कार्यक्रम का संचालन किया । विधानसभा सम्मेलन पर जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा जयंती के अवसर पर उनके महान विचारों, संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान और सामाजिक समरसता के संदेश को आज पूरा देश याद कर रहा है उन्होंने वंचित पिछड़े शोषित समाज के लिए आवाज बुलंद की और आज भी उनके द्वारा किए गए कार्यों को पूरा करने का काम आज की भाजपा सरकार कर रही हैं  बाबा साहब के आदर्श हमें समानता, न्याय और सशक्त समाज राष्ट्र के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करते है  नरेन्द्र डाढा ने कहा कि आज भी देश उनके किए हुए कार्यों को याद कर रहा है उन्होंने देश को आज़ाद संविधान दिया जिससे देश निरन्तर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है ।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री वीरेन्द्र भाटी राहुल पंडित पूर्व जिला उपाध्यक्ष, जगदीप नागर, जितेंद्र नागर दाउदपुर, प्रेमराज प्रधान, कुलदीप सिंह, कमल जाटव, साहबराम कर्दम ,नेपाल सिंह, सौरभ जाटव, राजेश शर्मा, प्रदीप जाटव, राजाराम जाटव सहित बड़ी संख्या में महिलाए और बुजुर्ग भी सम्मिलित रहे, तथा दलित समाज के सेकड़ो लोग उपस्थित रहे ॥

Related Articles

Back to top button