बिलासपुर में वैश्य समाज के सहयोग एवं समर्पण से भव्य, दिव्य एवं आधुनिक “महाराजा अग्रसेन भवन” का निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ
बिलासपुर में वैश्य समाज के सहयोग एवं समर्पण से भव्य, दिव्य एवं आधुनिक “महाराजा अग्रसेन भवन” का निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ

ग्रेटर नोएडा । बिलासपुर में वैश्य समाज के सहयोग एवं समर्पण से एक भव्य, दिव्य एवं आधुनिक “महाराजा अग्रसेन भवन” का निर्माण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि समाज सेवा, एकता एवं जनकल्याण का केंद्र होगा, जिसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं प्रदान करना है। इसमें प्रस्तावित प्रमुख सेवाएं हैं सभी प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों हेतु श्रेष्ठ व्यवस्था,शादी-विवाह एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए सुलभ एवं किफायती दरों पर उपलब्धता,अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवन एवं व्यवस्थाएं,क्षेत्र एवं कस्बे के मेधावी छात्रों के लिए ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क शिक्षा एवं सहयोग योजनाएं,अग्रसेन भवन में आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक एवं नेत्र जांच जैसी स्वास्थ्य सेवाएं न्यूनतम खर्च पर उपलब्ध कराई जाएंगी।इस मौके पर राधा कृष्ण गर्ग,सुशील कुमार अग्रवाल, प्रदीप गोयल ,विनय अग्रवाल नोएडा , सचिन गोयल ,नितिन गुप्ता पूर्व राज्य मंत्री आगरा , नवनीत अग्रवाल ,जितेंद्र अग्रवाल नोएडा , नवीन अग्रवाल खुर्जा , अनिल तायल, सीताराम तायल , प्रवीण तायल , मुकेश गोयल ,अमित गर्ग ,प्रदीप गोयल किराना ,अनुपम तायल ,सौरभ अग्रवाल , अंकुर सिंघल ,सुधीर गोयल ,सन्नी मित्तल ,विमल गोयल ,मनोज मित्तल ,मनोज दुबे ,मनीष गर्ग ,मोंटू तायल , आदेश गर्ग, आकाश गर्ग , सौरव सिंघल ,गिरीश गोयल , संजय चेयरमैंन , राकेश शर्मा ,चंद्रशेखर शर्मा , मोहित शर्मा , विपिन चौहान , कुक्की चेयरमैंन मौजूद रहे




