GNIT (IPU कैंपस) में 10–11 अप्रैल को PTEMS अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का हुआ सफल आयोजन
GNIT (IPU कैंपस) में 10–11 अप्रैल को PTEMS अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का हुआ सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा: Greater Noida Institute of Technology, IPU Campus ने GN Group of Institutes के तत्वावधान में चेयरमैन श्री बी . एल . गुप्ता के मार्गदर्शन में 10 एवं 11 अप्रैल को PTEMS अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन हाइब्रिड मोड (ऑफलाइन एवं ऑनलाइन) में किया। यह सम्मेलन संस्थान के निदेशक डॉ . सोमेन्द्र शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ।इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य आकर्षण विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता सर्वेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने संबोधन में उन्होंने नवाचार, शोध एवं शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के महत्व पर बल दिया। साथ ही एडोब के सीईओ सौरभ चन्द्र अग्रवाल , इंटेल यूएसए के विशेषज्ञ डॉ . मारियो , मलेशिया से डॉ . जिया तथा डॉ . सिटी नूरुल हुदा की गरिमामयी उपस्थिति रही।इसके अतिरिक्त डॉ . सपना कटियार एवं गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट डायरेक्टर डॉ . अजय सिंगोली की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।कॉन्फ्रेंस में तकनीकी एवं प्रबंधन के उभरते विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का सफल समन्वय सुजीत कुमार द्वारा किया गया। संस्थान ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।




