मीडिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में कार्यशाला हुई आयोजित
मीडिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में कार्यशाला हुई आयोजित

ग्रेटर नोएडा । गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के जनसंचार और मीडिया अध्ययन विभाग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मीडिया में उपयोग विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया ।इस कार्यशाला को डॉ.निमिष कपूर , साइंस कम्युनिकेशन एवं फैक्ट चेक तथा ए. आई विशेषज्ञ ने ऑनलाइन संबोधित किया और विद्यार्थियों तो आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अभ्यास भी कराया । आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग से संबंधित मूल संदर्भित ज्ञान को विद्यार्थियों ने थ्योरी और प्रैक्टिकल के रूप सीखा और अपना अनुभव भी साझा किया। कपूर ने ए.आई.के उपयोग एवं दुरुपयोग के महत्वपूर्ण पक्षों का उल्लेख करते हुए मूल संदर्भों के तरफ ध्यान आकर्षित किया।जेमिनी,नोटबुक,एलएम,गुगल,
ओपल सहित कई ए आई टूल के बारे में उन्होंने विस्तार से वर्णन किया।डां निमिष कपूर ने बताया कि पत्रकारिता के विद्यार्थियों ,शोधार्थी,शिक्षकों, विशेषज्ञों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को एक टूल एंड टेक्निक के रूप में उपयोग करना चहिए।यह हमारा दोस्त है लेकिन मार्गदर्शन नहीं है ।ना ही , यह किसी शिक्षक की जगह ले सकता है।डा. कपूर ने इस तथ्य पर भी प्रकाश डाला कि ए.आई. कई डेटा गलत भी हो सकते हैं, इसलिए इसे क्रॉस चेक करना जरूरी है।ए.आई.के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वंदना पाण्डेय ने बताया कि ए .आई.के द्वारा मीडिया के गति एवं गुणवत्ता में विशेष रूप से परिवर्तन आया है। लेकिन इसके मूल तथ्यों के उपयोग करते समय विशेष सावधानियाँ भी रखना ज़रूरी है । जो कंटेंट पत्रकारिता के लिए उपयोग में लाया जाये उसके सत्यता की पुष्टि करना भी जरूरी है। निश्चित रूप से आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के कारण पत्रकारिता अब नये कलेवर,रंग-रूप ,सज्जा एवं बाजार के अनुरूप उपलब्ध हो रही है । कंटेंट के निर्माण में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उपयोगी एवं सार्थक है।इस तरह की कार्यशालाओं के आयोजन से मीडिया के विद्यार्थियों को नई दृष्टि मिलती है।अंत में धन्यवाद ज्ञापन विभाग के संकाय सदस्य डॉ.विनीत कुमार ने किया।विभाग के संकाय सदस्य डॉ.बिमलेश कुमार,डॉ.रिया ,सुश्री शोभा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को गुगल कंपनी की तरफ़ से कार्यशाला में शामिल होने का प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया ।यह कार्यशाला संकायाध्यक्ष प्रोफेसर गोविन्द माधव एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वंदना पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ




