GautambudhnagarGreater noida news

MEDFEST के दूसरे दिन विशेष बच्चों के लिए डेंटल एवं फिजियोथैरेपी जांच,जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में समावेशी स्वास्थ्य सेवाओं का सफल आयोजन

MEDFEST के दूसरे दिन विशेष बच्चों के लिए डेंटल एवं फिजियोथैरेपी जांच,जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में समावेशी स्वास्थ्य सेवाओं का सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा।जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा द्वारा स्पेशल ओलंपिक्स भारत – उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन एवं साझेदारी में आयोजित हेल्थ स्क्रीनिंग एवं MEDFEST के दूसरे दिन विशेष बच्चों के लिए स्पेशल स्माइल्स (डेंटल चेकअप) एवं फन फिटनेस (फिजियोथैरेपी एवं फिटनेस सत्र) का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं टीमों द्वारा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर Ms. Stuti Mohan, Clinical Director, Special Olympics Bharat

Dr. Amit Kumar एवं टीम, डेंटल विभाग, ITS

Dr. Nishant एवं टीम, फिजियोथैरेपी विभाग, ITS

Mr. Suresh Bisht, Senior Manager, Health Department, Special Olympics Bharat शामिल हुए।डेंटल स्क्रीनिंग के अंतर्गत विद्यार्थियों के दांतों की जांच कर उन्हें ओरल हाइजीन एवं डेंटल केयर के बारे में जागरूक किया गया, वहीं फन फिटनेस सत्र में विशेषज्ञों द्वारा फिजियोथैरेपी आधारित गतिविधियों के माध्यम से उनकी शारीरिक फिटनेस एवं मोटर स्किल्स को सुदृढ़ किया गया।कार्यक्रम का संचालन नीरज सिंह द्वारा किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीता भंडुला एवं उप-प्रधानाचार्या अनीता पिल्लई के मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस आयोजन में JPSGN के स्वयंसेवकों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें Arnav Kohli, Swastik Chugh, Rida Fatima, Prabhnoor Kaur, Mihira, Samriddhi Singhla, Navya, Shalyn, Avyukt एवं Kanishka शामिल रहे।साथ ही ITS College, Greater Noida के पैरामेडिकल छात्रों ने भी स्वयंसेवक के रूप में सक्रिय सहयोग प्रदान किया, जिससे कार्यक्रम का संचालन और अधिक सुचारु रूप से हो सका।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या मीता भंडुला ने कहा,

“ऐसे स्वास्थ्य कार्यक्रम हमारे विशेष विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। हमारा प्रयास है कि हर बच्चा स्वस्थ, आत्मविश्वासी और सशक्त बने।”यह आयोजन “Each One Reach One” की भावना को साकार करते हुए समावेशी एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Related Articles

Back to top button