GautambudhnagarGreater noida news

श्रमिक सुविधा केंद्र (ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित) पर 5 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण कैंप का हुआ आयोजन 

श्रमिक सुविधा केंद्र (ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित) पर 5 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण कैंप का हुआ आयोजन 

ग्रेटर नोएडा ।इकोटेक–3, उद्योग केंद्र -2 के पास, पानी की टंकी स्थित श्रमिक सुविधा केंद्र (ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित) पर 5 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण कैंप का अत्यंत सफल एवं सराहनीय आयोजन किया गया।यह जनहितकारी कैंप जिला प्रशासन गौतम बुद्ध नगर के तत्वाधान में, IOCL एवं एमएसएमई विभाग, ओखला (नई दिल्ली) के सहयोग से इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए ) द्वारा आयोजित किया गया। इस आयोजन के लिए गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी महोदया का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया जाता है, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए तत्काल स्वीकृति प्रदान की तथा निरंतर अपना विशेष सहयोग दिया।इस कैंप में बड़ी संख्या में श्रमिकों एवं कर्मचारियों को 5 किलोग्राम के गैस सिलेंडर वितरित किए गए। सिलेंडर प्राप्त करते ही श्रमिकों के चेहरे पर खुशी और संतोष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। यह पहल उनके लिए राहत का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनी और उन्हें दैनिक जीवन में बड़ी सुविधा प्रदान हुई। कार्यक्रम स्थल पर श्रमिकों की लंबी कतारें इस पहल की सफलता को दर्शाती हैं।आईबीए द्वारा IOCL के स्टेट हेड विनीत बंसल का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिनके सकारात्मक सहयोग एवं संवेदनशील निर्णय के कारण यह महत्वपूर्ण पहल संभव हो सकी। साथ ही IOCL के मैनेजर नितिन तिवारी का भी हृदय से आभार व्यक्त किया गया, जिनके कुशल समन्वय और प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक संचालित हुआ।वितरण कार्यक्रम आगामी 4–5 दिनों तक निरंतर जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों को इसका लाभ मिल सके।इस अवसर पर मीडिया जगत के प्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, महासचिव सुनील दत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश अग्गरवाल,डॉ. खुशबू सिंह, नरेश चौहान, अजय शर्मा, दर्शन शर्मा, अरविन्द भाटी, विमलेश सिंह, संजय त्यागी, संजय पांचाल,हर्षतोमर,सूरजपुर indane गैस सेवा से से ओमबीर सिंह एमएसएमई बिभाग ओखला के सहायक निदेशक डी एस तोमर सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित ।अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि आईबीए सदैव उद्यमियों के साथ-साथ उनके यहाँ कार्यरत श्रमिकों के हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है। यह आयोजन श्रमिकों को सस्ती एवं सुलभ एलपीजी गैस उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा कि यह केवल एक वितरण कैंप नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण है। आईबीए भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।IOCL के स्टेट हेड विनीत बंसल ने कहा कि श्रमिकों के जीवन को सरल और सुरक्षित बनाना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार की पहल समाज के हर वर्ग तक सीधा लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है।एमएसएमई विभाग के निदेशक डॉ. आर.के. भारती ने कहा कि इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन उद्योग एवं श्रमिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हैं और यह एक अनुकरणीय पहल है।अंत में, आईबीए ने जिला प्रशासन, IOCL, एमएसएमई विभाग एवं सभी सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Back to top button