दूसरे दिन 8 अप्रैल को भी आईईए मुख्य कार्यालय पर 5 किलो LPG सिलेंडर वितरण रहा जारी,150 सिलेंडर किए वितरित
दूसरे दिन 8 अप्रैल को भी आईईए मुख्य कार्यालय पर 5 किलो LPG सिलेंडर वितरण रहा जारी,150 सिलेंडर किए वितरित

ग्रेटर नोएडा । इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (आईईए ) के मुख्य कार्यालय पर आज दूसरे दिन भी 5 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडरों का वितरण सफलतापूर्वक जारी रहा। आज कुल 150 सिलेंडर विभिन्न उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों को वितरित किए गए। कल 100 सिलिंडर वितरित किये गए थे। इस पहल से गौतमबुद्धनगर से श्रमिकों के पलायन को रोकने में महत्वपूर्ण सहायता मिली है, साथ ही स्थानीय उद्योगों को भी बड़ा समर्थन प्राप्त हुआ है। यह वितरण शिविर IOCL और MSME ओखला कार्यालय के समन्वय से आयोजित किया जा रहा है। सिलेंडरों की आपूर्ति IOCL के सहयोग से, विनीत बंसल के समन्वय में सुनिश्चित की गई।अब भी बड़ी संख्या में श्रमिक गैस सिलेंडर प्राप्त करने की प्रतीक्षा में हैं। लाभार्थियों ने इस पहल के लिए सरकार और आईईए का आभार व्यक्त किया है।आईईए ने भी सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि 5 किलो सिलेंडरों की संख्या बढ़ाने तथा केवल आधार कार्ड के आधार पर उपलब्ध कराने का निर्णय अत्यंत सराहनीय है। इससे लाभार्थी अब किसी भी अधिकृत इंडेन गैस एजेंसी से नाममात्र शुल्क पर रिफिल करा सकते हैं, जिससे LPG की कालाबाजारी पर रोक लगेगी। आईईए के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि यदि सिलेंडरों की उपलब्धता और बढ़ाई जाती है, तो आईईए द्वारा ऐसे और वितरण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभ मिल सके।




