GautambudhnagarGreater noida news

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वाभिमान टीम द्वारा होंडा इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से एक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वाभिमान टीम द्वारा होंडा इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से एक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

ग्रेटर नोएडा । विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नट की मढ़ियां ग्राम में स्वाभिमान टीम द्वारा होंडा इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से एक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्सकों द्वारा समुदाय के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय को पोषण, एनीमिया तथा सामान्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं एवं किशोरियों को संतुलित आहार, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के विषय में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही एनीमिया की जांच हेतु हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया तथा आवश्यक परामर्श भी दिया गया।इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों का रक्तचाप भी जांचा गया, जिससे उच्च रक्तचाप की समय रहते पहचान की जा सके। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार तथा नियमित व्यायाम के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता, पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

Related Articles

Back to top button