GautambudhnagarGreater noida news

सादोपुर झाल हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न, 11 कुंडीय यज्ञ व भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सादोपुर झाल हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न, 11 कुंडीय यज्ञ व भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

ग्रेटर नोएडा :-दादरी तहसील क्षेत्र के सादोपुर झाल के पास स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 11 कुंडीय विशाल यज्ञ एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर के महंत शिवनारायण पुरी ने बताया कि यज्ञ में भक्तों ने आहुति देकर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का सिलसिला चलता रहा, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा।आयोजन के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वही मुख्य पुजारी रोहित शास्त्री ने कहा कि पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से गूंज उठा।इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी रोहित शास्त्री जी, दादरी विधायक तेजपाल नागर, राजू पंडित, स्वामी विनायक पुरी ,दादरी नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित, एच के शर्मा ,पीतांबर शर्मा ,राजू पंडित सहित कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और यज्ञ में आहुति देकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button