GautambudhnagarGreater noida news

फेडरेशन ऑफ़ आर ०डब्ल्यू ऐज ग्रेटर नोएडा का 07 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पानी के बिलों की बढ़ोत्तरी के विरोध में मिला मुख्य कार्यपालक अधिकारी से 

फेडरेशन ऑफ़ आर ०डब्ल्यू ऐज ग्रेटर नोएडा का 07 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पानी के बिलों की बढ़ोत्तरी के विरोध में मिला मुख्य कार्यपालक अधिकारी से 

ग्रेटर नोएडा ।फेडरेशन ऑफ़ आर ०डब्ल्यू ऐज ग्रेटर नोएडा का एक 07 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पूर्व महासचिव दीपक कुमार भाटी के नेतृत्व में पानी के बिलों की बढ़ोत्तरी के विरोध में मुख्य कार्यपालक अधिकारी से मिला । फेडरेशन ऑफ़ आर ०डब्ल्यू ऐज ग्रेटर नोएडा ने पानी के बिलों की बढ़ोत्तरी को गलत बताया कि ग्रेटर नोएडा शहर में पानी के बिल नोएडा ,गाजियाबाद से भी ज्यादा हो गए हे। एक पूर्व के बोर्ड बैठक के आदेश से निरंतर शहर में पानी के बिलों में बढ़ोत्तरी हो रही हे जो सरासर गलत हे।अगर पानी के बिलों की वृद्धि वापिस नहीं हुई तो मजबूरन हमे प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन करना पड़ेगा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने सभी बातों को सुना ओर संबंधित विभाग के लोगो को बुलाया ओर फेडरेशन को आश्वस्त किया कि हम अबकी बार पानी के बिलों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं करेंगे । फेडरेशन ने मांग की पिछले दो वर्ष से पानी के बिलों को लेकर विवाद हे इसलिए आवंटी पानी का बिल जमा नहीं कर पा रहे हे।जिससे आवंटियों के ऊपर बहुत ब्याज बढ़ गया हे इसलिए पानी के बिलों के लिए एक ओटीएस स्कीम लाई जाए और पुराने आदेश को खारिज किया जाए।उन्होंने तीनों ही विषयों पर अपनी सहमति /आश्वासन दिया हे।इस विषय पर पत्र लिखने के लिए विधायक धीरेन्द्र सिंह ओर इस विषय को उठाने के लिए मीडिया के साथियों का धन्यवाद करती हे।इस मौके पर महासचिव ऋषिपाल सिंह , आलोक साध, प्रमोद भाटी, सुधीर चौधरी, पंकज नागर, अरुण बतिस्ता, उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button